{"_id":"6b04a80ec57e9b3b7202b3f0","slug":"crushing-operations-remained-stalled-for-16-hours-over-three-days-due-to-a-boiler-motor-breakdowncrushing-operations-remained-stalled-for-16-hours-over-three-days-due-to-a-boiler-motor-breakdown-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-178532-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बॉयलर की मोटर खराब होने से तीन दिन में 16 घंटे ठप रही पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बॉयलर की मोटर खराब होने से तीन दिन में 16 घंटे ठप रही पेराई
विज्ञापन
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला-हसनपुर में आए दिन आ रही तकनीकी खराबी के कारण गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बॉयलर की मोटर में खराबी के चलते पिछले तीन दिनों में 16 घंटे पेराई ठप होने से मिल परिसर में गन्ने से लदे ट्रिपलर और ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक व किसान कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि शनिवार को लगभग तीन घंटे, रविवार को आठ घंटे और सोमवार को पांच घंटे तक मिल में पेराई बंद रही। इसके चलते अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान बढ़ती सर्दी के बीच खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को विवश हैं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि गन्ना विभाग मिल की क्षमता के अनुसार ही पर्चियां जारी करे और तौल प्रक्रिया में 8 से 10 घंटे से अधिक समय न लगे।
विज्ञापन
वहीं, चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी ने बताया कि बॉयलर की मोटर में खराबी आने से पेराई प्रभावित हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और उनसे मिल को साफ-सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।