फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   try to rape girl child in amroha

सपेरे ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 27 Feb 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Tue, 27 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
try to rape girl child in amroha
demo pic
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ सपेरे ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामले की शिकायत पहले 100 डायल पर की गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। कहीं सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की, लेकिन मामले में कार्रवाई की बजाय समझौता होने की चर्चा की जा रही है।वहीं पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह दिन पुराना है। आरोप के मुताबिक सोलह वर्षीय किशोरी अपने दोपहर के समय अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के पास ही रहने वाला एक सपेरा घर में घुस गया। बताया जाता है कि वह घर में अक्सर आता जाता था। आरोप है कि मौका पाकर सपेरे ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। मामले की शिकायत पहले डायल 100 पर की गई थी। पुलिस गांव भी पहुंची थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई थी। लेकिन बाद में छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। चर्चा है कि मामले में समझौता हो गया है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed