{"_id":"61bf9d22608455100c144b1a","slug":"teenager-tied-with-rope-and-beaten-on-suspicion-of-theft-in-a-village-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : चोरी के शक में किशोर को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने किया शांति भंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमरोहा : चोरी के शक में किशोर को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने किया शांति भंग में चालान
Mon, 20 Dec 2021 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:29 AM IST
सार
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ महिलाओं और लोगों ने किशोर को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया चित्र...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रहरा गांव में परचून की दुकान पर चोरी के शक में दुकानदार ने किशोर को रस्सी से बांधकर बेहरमी से पीटा। बाद में गांव के ही लोगों ने उसे बंधनमुक्त कराया। कुछ देर बाद पिटाई का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
ये मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम का है। गांव निवासी एक ग्रामीण के 14 वर्षीय बेटे की दिमागी हालत कमजोर है। गांव में मनोज किराना की दुकान चलाता है। बताते हैं कि शनिवार की शाम किशोर दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान में चोरी के शक में दुकानदार मनोज ने उसको पकड़ लिया। रस्सी से हाथ बांधे और फिर उसको पिलर से भी बांध दिया। इसके बाद उसकी बेल्ट से पिटाई की।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ महिलाओं और लोगों ने किशोर को बंधनमुक्त कराया। इसी बीच वहां खड़े एक युवक ने पिटाई का वीडियो मोबाइल से बना लिया और कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार और किशोर को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
बाद में दुकानदार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर की मां ने दुकानदार समेत कई लोगों पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि आरोपी दुकानदार का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।