{"_id":"570bef854f1c1b204a4a6ade","slug":"loot-ki-fire-jhonka","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर सप्लायर से लूट, फायर झोंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाटर सप्लायर से लूट, फायर झोंका
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लूट
विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। लूटकर भागते समय तीनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी, छर्रे लगने से चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
मोहल्ला बटवाल निवासी वसीम पुत्र जाफर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे मैक्स गाड़ी से वाटर कूलर की सप्लाई लेकर आ रहा था। उसके साथ वाटर कूलर उतारने वाला एहसान भी था। दाउद सराय बिजली घर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर वसीम से नौ हजार की नगदी लूट ली।
विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। मैक्स का शीशा भी तोड़ दिया। एहसान के विरोध करने पर उसे भी पीटा। बदमाशों ने फायर भी झोंक दिया, इससे वसीम घायल हो गया। उसके सिर और सीने में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ एकत्र होती देख बदमाश फरार हो गए। इस घटना की सूचना नौगावां पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने वसीम की तहरीर ले ली है और विवेचना शुरू कर दी है। घायल वसीम का उपचार कराया गया है।