फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   local zinc found in agriculture store during raid

एग्रीकल्चर स्टोर पर छापा मारकर नकली जिंक बरामद

Sat, 10 Feb 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Sat, 10 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नगर के मंडी धनौरा रोड पर कुमराला के पास स्थित एग्रीकल्चर स्टोर पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में कृषि फसलों में उपयोग की जाने वाली जिंक बरामद की है। करीब पंद्रह पैकेट जिंक यहां से कब्जे में किए गए हैं। जबकि मौके से एक आरोपी को पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृषि में प्रयोग किए जाने वाले खाद एवं बीज, कीटनाशन निर्मित करने वाली दिल्ली स्थित कंपनी पाइरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में आपरेशन मैनेजर अमन सिंह की टीम शुक्रवार को गजरौला पहुंची। यहां टीम को शिकायत मिली थी कि धनौरा रोड स्थित चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर पर कंपनी के नाम से नकली रीजेंट जीआर यानि जिंक बेचा जा रहा है। टीम ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को साथ लेकर एग्रीकल्चर स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। आपरेशन मैनेजर अमन सिंह ने बताया कि यहां नकली जिंक के करीब पंद्रह पैकेट बरामद किए गए। एक पैकेट में पांच किलोग्राम वजन होता है। मामले में पुलिस ने अमन सिंह की तहरीर के आधार पर महेंद्र सिंह निवासी गांव जोगीपुरा थाना बछरायूं एवं जयवर्धन निवासी गांव दरियापुर थाना गजरौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed