{"_id":"5711330a4f1c1b07174a6b3a","slug":"goli-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटनवेस्ट कारखाना मालिक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉटनवेस्ट कारखाना मालिक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
अमरोहा। ससुराल से घर लौट रहे कॉटन वेस्ट कारखाना स्वामी को रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
देहात थाना क्षेत्र के मोती तकिया शाह निवासी बबलू का कांकर सराय मार्ग पर कॉटन वेस्ट का कारखाना है। बबलू शुक्रवार को अपनी ससुराल डिडौली कोतवाली के मूढ़ा इम्मा गांव गया था। ससुराल से लौटते वक्त रास्ते में ईदगाह के पास बाइक सवार दो युवकों ने कॉटन वेस्ट कारखाना मालिक को पीछे से गोली मार दी।
गोली लगने से बबलू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।