{"_id":"56fad4fb4f1c1bf433f00865","slug":"doobna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहे नदी में नहाने गए दो किशोर बहे, एक को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहे नदी में नहाने गए दो किशोर बहे, एक को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर, ग्रामीण गोताखोर देर शाम तक किशोरों की तलाश जुटे हुए थे। थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में बबली त्यागी का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर हसनपुर तहसील के गांव बुरावली निवासी जगत सिंह और जिला संभल के बबराला निवासी जीवन मजदूरी करते हैं।
दोनों के परिवार भी साथ ही रहकर मजदूरी में हाथ बंटाते हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे जगत सिंह का 12 साल का बेटा नितिन और जीवन का 13 साल का बेटा विकास, पौरारा निवासी पप्पी समेत छह बच्चे सुलतानपुर गांव के पास बह रही बाहे नदी में नहाने गए थे।
नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। नदी के बहाव की वजह से वे स्वयं को संभाल नहीं पाए। देखते देखते तीनों डूबने लगे। कुछ ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण गोताखोरों ने पप्पी को बचा लिया, मगर नितिन और विकास को पकड़ने में कामयाबी नहीं पाई। शाम तक दोनों की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
बछरायूं थाना पुलिस भी किशोरों के डूबने की सूचना पर गांव में पहुंच गई। नदी के बहाव में जाल भी डलवाया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों में से किसी किशोर का शव नहीं मिला है। पास ही पैंटून पुल होने के कारण बहाव तेज होने से दोनों के बहकर दूर निकलने की आशंका जताई जा रही है।