फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chhatra k dupatta khincha

ट्यूशन पढ़ कर आ रही छात्रा का दुपट्टा खींचा

Wed, 28 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा Updated Wed, 28 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थी। काफी विरोध करने पर भी आरोपी बाज नहीं आए तो कोतवाली में जाकर शिकायत की। 
विज्ञापन

अतरासी तिराहा और बिजनौर मार्ग छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ का अड्डा बन गया है। यहां पर आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस एक दिन मनचलों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाकर भूल गई है। नतीजन छेड़खानी की घटनाएं फिर शुरू हो गई है। 


शहर की एक कालोनी की छात्राएं सोमवार को ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थीं। शहर के ही एक मोहल्ला निवासी बीएससी का छात्र और इसका दोस्त घर जा रहीं छात्राओं के पीछे लग गए। उनके साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों ने एक छात्रा का दुपट्टा खींच दिया। बदनामी के डर से छात्राओं ने शोर भी नहीं मचाया। उधर आरोपी छात्राओं का पीछा करते रहे। आरोपियों के आतंक से परेशान छात्राएं सीधी कोतवाली पहुंचीं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन



 मंगलवार को कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने छात्राओं के परिजनों तथा आरोपियों को परिजनों समेत कोतवाली बुलाया। पुलिस ने छात्रों को हिदायत दी की आइंदा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी कर रहे शराबी युवक को पति ने डंडा मारकर घायल कर दिया, घायल युवक को देख परिजनों ने महिला के पति पर हमला करने का मन बनाया, तो युवक ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माजरा समझने के बाद 100 नंबर पर फोन करने वाले युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली लाकर चालन कर दिया। 

एक गांव में मंगलवार की दोपहर के समय एक युवक अपनी पत्नी के साथ घर पर बैठा था, आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले का ही एक शराबी युवक घर पर आ धमका और पत्नी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर भी नहीं माना, तो गुस्साए पति ने शराबी युवक के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगते ही शराबी लहूलुहान हो गया। घायल युवक के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने डंडा मारने वाले युवक के घर को घेर लिया और हमला करने की तैयारी करने लगे।

खुद को घिरता देख युवक ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। यहां पर डंडा मारने की बात चली तो पुलिस 100 नंबर पर फोन करने वाले युवक को कोतवाली ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed