फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ठेके के ताले तोड़कर 21 पेटी शराब चोरी

ठेके के ताले तोड़कर 21 पेटी शराब चोरी

Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ठेके के ताले तोड़कर 21 पेटी शराब चोरी
गजरौला। देशी शराब की दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर 21 पेटी शराब चोरी कर ली। मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अहरौला रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाने वाले ओमप्रकाश कैंटीन पहुंचा। ओमप्रकाश ने देखा कि शराब की दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। इसकी सूचना ठेका स्वामी और सेल्समैन को दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। वहीं दुकान में रखी 21 पेटी शराब गायब थी। दुकान स्वामी पवन कुमार और सेल्समैन गुड्डू ने बताया कि रविवार की रात दस बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरो ने चोरी को अंजाम दे डाला। 21 पेटी शराब की कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed