फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, सनसनी

गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, सनसनी
रजबपुर। गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के हाकमपुर गांव की है। सोमवार की शाम गांव से कुछ ही दूर गन्ने में खेत में महिला का शव पड़ा मिला। महिला के हाथ पर कैनुला लगा हुआ था। जबकि कपड़ों के कुछ हिस्से पर खून के निशान थे। महिला का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एकाएक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटनस्थल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत होने का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed