फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों ने महिला को पहचानने से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने मंडल और एनसीआर के थानों में फोटो भेज कर महिलाओं की गुमशुदगी का रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाकमपुर से कुछ ही दूर गन्ने में खेत में महिला का शव पड़ा मिला था। महिला के हाथ पर कैनुला लगा हुआ था। जबकि कपड़ों के कुछ हिस्से पर खून के निशान थे। पुलिस की आशंका थी कि महिला की मौत किसी अस्पताल में हुई है। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। महिला की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। महिला का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने घटनस्थल पर जांच पड़ताल की थी। लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मुरादाबाद मंडल और एनसीआर क्षेत्र के पुलिस स्टेशनों में महिला की फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed