{"_id":"5b4cefbe4f1c1bc57a8b4ae7","slug":"51531768766-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला की जलकर मौत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुआखेड़ा/मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर में एक गर्भवती की आग में जलकर मौत हो गई। वह लगभग नौ माह की गर्भवती थी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। महिला की रविवार की रात फोन पर अपने पति से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
सैदनगली थाना के गांव ढबारसी निवासी अख्तर ने अपनी बेटी नगमा की शादी पांच जुलाई 2017 को निकटवर्ती गांव वासीपुर निवासी सलमान पुत्र तुल्लन के साथ की थी। बताया जाता कि शादी में सलमान की ओर से बाइक की मांग की गई थी लेकिन बेहद गरीब तुल्लन इसकी व्यवस्था नहीं कर पाया। सलमान दिल्ली में काम करता है। सलमान के पिता का निधन हो चुका है और मां दिमागी रूप से कमजोर है। रविवार की रात नगमा की सलमान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि इससे क्षुब्ध नगमा ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गई। पड़ोसियों ने नगमा के मायके फोन किया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सीओ ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली नगमा की जिंदगी ससुराल में भी बेहद कठिनाइयों से गुजर रही थी। शौहर सलमान दिल्ली में रहता था, जबकि वह अकेली सास के साथ रहती थी। सास भी दिमागी रूप से कमजोर है। नगमा ने अपने साथ अपने होने वाले बच्चे की भी जिंदगी खत्म कर ली। ग्रामीण भी इस घटना से बेहद आहत नजर आएं। उनका कहना था कि जरा सा धैर्य यदि रखा होता तो एक साथ दो जिंदगी समाप्त नहीं होती।