{"_id":"5ccc9d21bdec22072e6f6d00","slug":"41556913441-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद पत्नी पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की मौत के बाद पत्नी पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी युवक की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने बिना कार्रवाई के परिजनों को लौटा दिया।
बताते हैं कि मोहल्ला लालबाग निवासी याकूब (35) बैंड बाजे की पार्टी में काम करता था। करीब डेढ़ माह पूर्व याकूब का मोहल्ले के ही तलाकशुदा एक बच्चे की मां के साथ निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बुधवार शाम को अचानक याकूब की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था।
बताते हैं कि शुक्रवार सुबह को याकूब की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन शव लेकर हसनपुर कोतवाली पहुंचे और याकूब की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को खुदकुशी होने का बताते हुए कार्रवाई करने से मना कर दिया। वहीं पत्नी ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने खुद ही जहर खाकर जान दी है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।