{"_id":"5b92cd79867a557f6661ef56","slug":"41536347513-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं लुटेरे
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल व पकड़े गए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में माहिर थे। जून व जुलाई माह में थाना धनौरा व बछरायूं में स्वयं सहायता समूह के दो एजेंटों से लूट की वारदात को भी इन बदमाशों ने ही अंजाम दिया था। दूसरी ओर मुठभेड़ में घायल बदमाश संदीप की असलियत सामने आने पर गांव वाले हैरत में हैं। हालांकि उसका शाही रहन सहन ग्रामीणों को अखरता था।
गजरौला में सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की गुरुवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में थाना धनौरा के गांव नवाबपुरा का संदीप घायल हो गया था। जबकि मोहित व बबलू को पकड़ लिया गया था। बताया जाता है कि संदीप व उसके साथियों ने ही जून व जुलाई माह में हुई लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी से अपराधों पर लगाम लग सकेगी। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।