{"_id":"5c4238c0bdec2273521d989f","slug":"21547843776-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चौदह दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के चौदह दिन बाद ही एक नई दुल्हन ने सास-ससुर को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के गहनों को लेकर भाग गई। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना अंतर्गत आने वाली रहरा पुलिस चौकी से सटे एक गांव निवासी युवक करीब चौदह दिन पहले एक शहर से शादी करके नई दुल्हन लाया था। गुरुवार शाम को युवक घर पर माता-पिता और दुल्हन को छोड़कर हसनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताते हैं कि दुल्हन ने सास-ससुर को नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग गई। बताते हैं कि घर से जाते समय उसने अपने पति के पेंट शर्ट पहने थे और घर के बाहर से बाइक सवार दो युवकों के साथ बैठकर रफूचक्कर हो गई। मध्यरात्रि के बाद युवक शादी समारोह से लौटा और दुल्हन गायब देखी तो होश उड़ गए। काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। लेकिन गांव में चौदह दिन की दुल्हन के फरार होने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है। रहरा चौकी पुलिस ने भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।