फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बचपन के दोस्त पर विस्फोटक पदार्थ खरीदने का बनाया था दबाव

बचपन के दोस्त पर विस्फोटक पदार्थ खरीदने का बनाया था दबाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बचपन के दोस्त पर विस्फोटक पदार्थ खरीदने का बनाया था दबाव
अमरोहा। एनआईए और एटीएस के हत्थे चढ़ा आईएसआईएस के नया मॉड्यूल का सरगना संदिग्ध आतंकी सुहैल हसनपुर के अपने बचपन के दोस्त को भी संगठन के जोड़ना चाहता था। दोस्त हसनपुर के एक मदरसे में पढ़ाता है। दोनों की दोस्ती मुरादाबाद के एक मदरसे में पढ़ाई के दौरान हुई थी। सुहैल ने उससे कई बार विस्फोटक समान खरीदवाने का दवाब बनाया था। सुहैल के अमरोहा आने के बाद दोनों कई बार दिल्ली गए थे। लेकिन सुहैल दोस्त को आतंकी संगठन से जोड़ने में नाकाम रहा और इससे पहले एनआईए ने मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने दिल्ली और यूपी के 17 ठिगानों पर छापेमारी कर आईएस के नए मॉड्यूल का सरगना सहित 10 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने अमरोहा के अलग-अलग पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें मोहल्ला मुल्लाना से सरगना मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, बम, लैपटॉप, मोबाइल, देशी रॉकेट लांचर, आईएसआईएस के झंडे और विस्पोटक सामग्री बरामद होने का दावा किया था। इसके बाद स्थानीय आईबी, इंटेलिजेंस और एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई। सूत्रों की माने तो संदिग्ध आतंकी सुहैल ने हसनपुर निवासी बचपन के दोस्त मदरसा शिक्षक को भी संगठन में शामिल करने की पुरजोर कोशिश की थी। दोनों ने मुरादाबाद के एक मदरसे में तालीम हासिल की थी। सुहैल अक्सर हसनपुर जाता रहता था। दोनों का कई बार दिल्ली आना-जाना भी हुआ। बताया यह भी जा रहा है कि सुहैल ने कई बाद दोस्त से विस्फोटक सामग्री खरीदवाने के लिए दबाव बनाया था। एनआईए कभी भी हसनपुर निवासी सुहैल के दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed