फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गोकशी की कोशिश से मचा हड़कंप

गोकशी की कोशिश से मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोकशी की कोशिश से मचा हड़कंप

विज्ञापन
रजबपुर। थाना क्षेत्र के लंबिया गांव में गोकशी की कोशिश से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान गाय को ग्रामीणों की मदद से पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालातों को भांपते हुए एसपी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में तालाब किनारे तस्करों ने गोकशी की कोशिश की। गनीमत रही की गाय तस्करों के चंगुल से छुटकर भाग निकली। लंबिया के ग्रामीणों ने गाय की गर्दन कटी देखकर डायल 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तस्कर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसपी डॉ विपिन ताडा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की। एसपी के निर्देश पर अतरासी चौकी इंचार्ज के द्वारा अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि घायल गाय का इलाज रजबपुर पशु चिकित्सालय में कराया जा रहा है। स्वास्थ्य ठीक होने पर उसे किसी किसान को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed