फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पीले रंग के ईरिक्शा में चौपला की तरफ आया था छात्र

पीले रंग के ईरिक्शा में चौपला की तरफ आया था छात्र

Tue, 03 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीले रंग के ईरिक्शा में चौपला की तरफ आया था छात्र
नगर के सेंटमेरी स्कूल से कक्षा नौ के छात्र गायब होने का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
नगर के सेंटमेरी स्कूल से गायब छात्र को आठ दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दो दिन पहले लापता छात्र का सिमकार्ड मध्यप्रदेश में एक मोबाइल फोन में एक्टीवेट हुआ था। उसी की वजह से पुलिस मध्यप्रदेश पहुंची थी। लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। इसके अलावा गायब होने वाले दिन छात्र जिस ई-रिक्शा में बैठकर चौपला की दिशा में आया था। पुलिस उस ई-रिक्शा को सोमवार शाम को तलाश कर लिया। ई-रिक्शा चालक से भी सख्ती के सख्ती के साथ पूछताछ की गई है। हालांकि अभी कोई भी क्लू छात्र तक पहुंचने में सहायक नहीं बन सका है।
धनौरा के कलाली चुंगी निवासी यशवीर सिंह का चौदह वर्षीय बेटा उज्ज्वल गजरौला के सेंटमेरी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। 25 सितंबर को वह छुट्टी बाद अचानक गायब हो गया था। दो दिन पहले छात्र का सिमकार्ड मध्यप्रदेश में एक मोबाइल में एक्टीवेट हुआ था। पुलिस की टीम वहां गई थी। लेकिन जिस मोबाइल में वह सिमकार्ड एक्टीवेट हुआ था। उसका कहना था कि उसे सिमकार्ड ट्रेन में मिला था। पुलिस ने वहां छात्र की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक छात्र ने छुट्टी के बाद एक दुकान पर बर्गर खाया था। इसके बाद वह पीले रंग के ई-रिक्शा में बैठकर चौपला की दिशा में आया था। लेकिन इसके बाद यहां से छात्र कहां गया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने ई-रिक्शा का रंग पहचाना है। सोमवार शाम को पुलिस ने ई-रिक्शा को बरामद भी कर लिया। वह क्षेत्र के ही एक गांव के युवक के पास है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की है। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि उसने छात्र को गजरौला चौपला पर छोड़ा था। यहां से वह किस तरफ गया इसके बारे में ई-रिक्शा चालक को कुछ नहीं पता है। पुलिस ई-रिक्शा चालक से पूछताछ के बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। सोमवार रात आठ बजे मुरादाबाद के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही थी। बेटा नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जल्द ही छात्र की तलाश करने का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


चौपला चौकी के सीसीटीवी कैमरे भी थे खराब
गजरौला। आठ दिन की पुलिस तफ्तीश में यह तो साफ हुआ है कि 25 सितंबर को छात्र उज्ज्वल पीले रंग के ई-रिक्शा में बैठकर चौपला तक आया था। यहां से वह किस दिशा में गया। इसकी कोई सुराग पुलिस को नहीं चल पाया है। यहां सुरक्षा मानकों में पुलिस की भी भारी खामी नजर आई हैं। उस दिन चौपला चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। आखिर जिससे पता चल पाता कि छात्र यहां से किस दिशा में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के व्हाट्स एप कराए जा रहे रिकवर
गजरौला। पुलिस लगातार छात्र तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ कोशिशें कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक उन्होंने अब तक उसके कई दोस्तों के व्हाट्सएप भी रिकवर कराकर चेक कर चुकी है। आखिर जिनसे पता चल पाए कि उनके बीच किस तरह से बातें चलतीं थीं। हालांकि उससे भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



लगातार छात्र की तलाश की जा रही है। चौपला चौकी पर सीसीटीवी कैमरे खराब थे। जिनसे पता चल पाता कि छात्र किस तरफ गया है। सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की गई है। वह भी छात्र को चौपला पर छोड़ने की ही बात कह रहा है। यहां से छात्र कहां गया इसके लिए लगातार छानबीन की जा रही है।
- अरविंद मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed