फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गंगा में बहता मिला मासूम का शव, खलबली

गंगा में बहता मिला मासूम का शव, खलबली

Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बहता मिला मासूम का शव, खलबली
हसनपुर। पूठ घाट पर गंगा में एक मासूम का शव बहता हुआ देख स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ वर्ष के मासूम का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। काफी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पूठघाट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी बीच ब्रजघाट की दिशा से एक मासूम का शव बहता हुआ किनारे की तरफ आ रहा था। इसे देखकर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराया। लेकिन इसके बावजूद भी कोई श्रद्धालु शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब डेढ़ वर्ष की होगी। हो सकता है कि बच्चे का शव ब्रजघाट या तिगरी से बहता हुआ यहां आया हो। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसे पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। ब्रजघाट व तिगरी मेला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed