{"_id":"5d1531b38ebc3e3ce13ae930","slug":"156167004712-gajraula-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते को बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुते को बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। अभी हाथों में लगी मेंहदी की चमक फीकी भी नहीं पड़ी थी कि मौत के क्रूर हाथों ने उसकी जिंदगी छीन ली। नवविवाहिता पत्नी के संग मिलाई की रस्म करने जा रहे युवक की बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में फिसल कर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम पौने पांच बजे यह हादसा रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सामने हुआ। नगर के मोहल्ला फाजलपुर निवासी जीतू (23) नवविवाहिता पत्नी मुनेश के साथ बाइक पर मिलाई की रस्म के लिए अपनी ससुराल रतनपुर मूंढाखेड़ा कोतवाली अमरोहा जा रहा था। यहां अचानक ही कहीं से एक कुत्ता बीच सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में जीतू का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल कर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों ही सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर से खून बहर रहा था। मौके पर लगी भीड़ में शामिल लोग आनन-फानन में दोनों को गोद में उठाकर पैदल ही सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। यहां केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने जीतू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मुनेश के सिर मे भी टांके लगे हैं। वहीं हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते सीएचसी आ पहुंचे। यहां मृतक की बड़ी भाभी ने आते ही अपनी नवविवाहिता भाभी को उल्टा-सीधा कहते हुए रोना-चीखना शुरू कर दिया। बताते हैं कि जीतू की शादी 24 जून को हुई थी। मुनेश से उसने लव मेरिज के बाद अरेंज मेरिज की थी। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया गया है।