फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महिला के गले से सोने की चेन लूट

महिला के गले से सोने की चेन लूट

Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला के गले से सोने की चेन लूट
मंडी धनौरा। पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की। बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। वहीं पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए इसे साइड नहीं देने पर आपसी मारपीट का मामला बताया है।
विज्ञापन

थाना नौगांवा के गांव मिलक पाकबड़ा निवासी समरपाल सिंह सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पत्नी पुष्पा के साथ बाइक से बास्टा की ओर जा रहा थे। वह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर के पास पहुंचे थे। पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपती को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। समरपाल ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। कुछ ही देर में 100 डायल पुलिस और प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने लूट की घटना से इंकार करते हुए बताया कि साइड नहीं देने पर दोनों में मारपीट हो गई थी। इसी दौरान महिला की सोने की चेन टूट कर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed