फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पड़ोसी युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

पड़ोसी युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
गजरौला। एक महिला से पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी का पिता भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट भी की। अब महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात आठ बजे वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का ही एक बीस वर्षीय युवक उसके घर में घुस आया। जिसने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे में खींच लिया। कमरे में ले जाकर हरकतें करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी का पिता ही आ पहुंचा। इसके बाद दोनों बाप बेटों ने उसके साथ मारपीट की। बुरी तरह से लात घूंसों से मारापीटा। वहीं धमकी देकर दोनों फरार हो गए। महिला ने डायल सौ को सूचना दी, लेकिन आरोपी भाग निकले। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed