फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग

घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग
गजरौला। आपस में हुए विवाद की शिकायत करने पर दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर लाठी डंडो और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने आतंकित करने के लिए तमंचे से फायरिंग भी की। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी तथा स्वयं की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करमल्लीपुर के ग्राम प्रधान सतवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही आनंदपाल के बेटे का दूसरे युवक से किसी को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार की सुबह आनंदपाल उसके घर आया तथा आपस में हुए विवाद की बात कही। आरोप है कि इस दौरान दूसरा पक्ष उसके घर में आ घुसा तथा गालियां देनी शुरू कर दी। गालियों का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों और सरियों से उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। उसकी पत्नी गर्भवती है तथा आरोपियों ने उसके पेट में भी लात मारी। इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। किसी तरह अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई। आरोप है कि आरोपी बहुसंख्यक है, और जाते हुए भुगत लेने की धमकी देकर गए। मामले में ग्राम प्रधान ने स्वयं को आरोपियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला था। प्रधान ने नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed