फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का विरोध

मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का विरोध

Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का विरोध
धर्मस्थल से लाउडस्पीकर उतारने का विरोध
विज्ञापन

मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत सुनगढ़ माफी के धर्मस्थल से लाउडस्पीकर उतारने का मामला गरमाता जा रहा है। गांव के एक समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति बज रहे लाउडस्पीकर को भी उतारने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से रोष है। चेतावनी दी गई है कि यदि धर्मस्थल से भी लाउडस्पीकर नहीं बंद कराया गया तो शांतिभंग हो सकती है। उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम सुनगढ़ के एक धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकर को उतार दिया था। इस संबंध में गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने शिकायत की थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को धर्मस्थल कमेटी लाउडस्पीकर के संबंध में कोई अनुमति नहीं दिखा पाई थी। गुरुवार को एक समुदाय के लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और दूसरे समुदाय के धर्मस्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने की शिकायत की। एसडीएम संजय कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल बिना अनुमति के बज रहे लाउडस्पीकर को जब्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, राहुल सिंह, चमन सिंह, प्रहलाद सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।


धनौरा क्षेत्र में धर्मस्थल के पास लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं
मंडी धनौरा। थाना धनौरा के किसी भी गांव व नगर में धर्मस्थल के पास लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं है। जबकि थाना बछरायूं व गजरौला क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों की अनुमति की संस्तुति पुलिस के जरिये एसडीएम कार्यालय में आ चुकी है। उनको अनुमति दी जा चुकी है। एसडीएम ने बताया कि थाना धनौरा से किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर की अनुमति की संस्तुति नहीं आई है। पिछले दिनों मुस्लिम एकता कमेटी ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed