{"_id":"5c8d5371bdec224b9d4f5e30","slug":"111552765809-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव ताप रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दुकान के सामने अलाव ताप रहे घोड़ा तांगा चालक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मफलर से गला भी घोंटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान पति समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा की है। यहीं के रहने वाले कैलाश प्रजापति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी कैलाशो देवी के अलावा दो बेटे दीपचंद उर्फ दीपक और धर्मेंद्र हैं। दोनों बेटे घोड़ा तांगा चलाकर मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात दीपचंद्र ग्राम प्रधान पति जयपाल की दुकान के आगे ताप रहा था। जहां प्रधान पति समेत छह लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने दीपचंद के ऊपर आग फेंकनी शुरू कर दी। दीपचंद ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। इसके बाद वह दीपचंद को घसीटते प्रधान के घर ले गए। जहां उसकी लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी। मफलर से गला घोंटा गया। हत्यारोपी खड़गवंशी समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद वह दीपचंद की लाश को घर के आंगन में फेंक कर फरार हो गए। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शनिवार सुबह इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संजय प्रताप ने बताया कि दीपचंद की मां कैलाशो देवी की तहरीर पर प्रधान पति जयपाल, महेश, धर्मपाल, रिओम, मुन्ना और सूरज के खिलाफ संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें हत्यारोपी महेश और धर्मपाल प्रधान पति जयपाल सगे भाई हैं।