फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   48 घंटे बाद भी लापता छात्र का नहीं मिला सुराग

48 घंटे बाद भी लापता छात्र का नहीं मिला सुराग

Thu, 28 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी लापता छात्र का नहीं मिला सुराग
एसपी ने सेंटमेरी स्कूल पहुंच की प्रधानाचार्या से पूछताछ, स्कूल भवन में सुरक्षा मानकों को परखा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सेंटमेरी स्कूल से लापता हुए कक्षा नौ के छात्र का सुराग 48 घंटे बाद भी नहीं लग पाया है। पुलिस लापता छात्र की तलाश के लिए पसीना बहा रही है, लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सेंटमेरी स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्या से पूछताछ की। स्कूल में पढ़ रहे उसके सहपाठी बच्चों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद स्कूल भवन का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द ही छात्र को बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

धनौरा के कलाली चुंगी निवासी यशवीर का चौदह वर्षीय बेटा उज्ज्वल गजरौला के सेंटमेरी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। रोजाना की तरह वह सोमवार को स्कूल बस में सवार होकर स्कूल पहुंचा था। यहां परीक्षा में शामिल भी हुआ था। लेकिन फिर घर जाने के लिए बस में सवार नहीं हुआ। दोपहर तक भी छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए और उन्होंने छात्र की तलाश शुरू की। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने छात्र की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को सेंटमेंरी कान्वेंट समेत रास्ते में पड़ने वाले प्रथमा बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए थे। लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र टीम के साथ सेंटमेरी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानाचार्या सिस्टर रोस्टिना से करीब पंद्रह मिनट तक अलग में पूछताछ की। जिस कमरे में छात्र ने परीक्षा दी थी वहां से लेकर स्कूल भवन से बाहर तक की सीसीटीवी फुटेज चेक की। स्कूल के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने को लेकर एसपी ने स्कूल प्रबंधन से नाराजगी जताई साथ ही जल्द ही गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने को कहा गया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि जल्द ही लापता छात्र का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed