फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छेड़खानी में पकड़े गए दो आरोपियों का चालान

छेड़खानी में पकड़े गए दो आरोपियों का चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी में पकड़े गए दो आरोपियों का चालान
हसनपुर। नगर में गुरुवार शाम को पीएनबी के पास हुई छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस ने मौके से पकड़े दोनों मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शहर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही छेड़खानी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब छह बजे इंटर की एक छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। पंजाब नेशनल बैंक के पास दो मनचले छात्रा से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगे थे। इस दौरान पहले तो छात्रा ने युवकों की हरकतों को नजरअंदाज किया था लेकिन वह नहीं मानें तो छात्रा युवकों को खरीखोटी सुनाने लगी।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर लोगों ने मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शहर में इससे एक दिन पहले बुधवार को भी छेड़खानी की दो घटनाएं हुई थीं। जिसमें पुलिस ने पांच युवकों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मौके से पकड़े गए दो युवकों को थाने से ही जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपियों को थाने से जमानत मिलने के चलते मनचलों के हौसले बुलंद हैं। जिससे वह आए दिन छेड़खानी कर रहे हैं। जिससे अभिभावकों के लिए बेटियों को ट्यूशन या स्कूल भेजने में परेशानी आ रही है।

प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्राओं से अश्लील हरकतें करते हुए पकड़े गए मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी सोहन चौहान व विकास चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान किया गया है। शहर में मनचलों को पकड़ने के लिए रोजाना अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed