{"_id":"59726c6e4f1c1b3e288b4604","slug":"101500671086-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने ही किया मां का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटों ने ही किया मां का कत्ल
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बछरायूं।
धनौरा को जाने वाले कच्चे मार्ग पर मिली वृद्घा के शव की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई है। शव की पहचान निवासी मोहल्ला शेखजादगान जरीना खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने अब तक की पड़ताल और शक के आधार पर वृद्धा के दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अभी उनके खिलाफा कोई ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते बेटों ने ही मां को मौत के घाट उतारा है। इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
गुरुवार की दोपहर बाद धनौरा को जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित जावेद के खेत में एक वृद्घा का शव मिला था। जिससे गांव में खलबली मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पड़ताल के बाद गुरुवार देर रात को पुलिस ने शव की पहचान जरीना खातून (62) पत्नी इदवा निवासी मोहल्ला शेखजादगान के रूप में की थी। पुलिस ने बताया जरीना खातून के चार बेटे हैं । सबसे बड़ा नासिर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बाकी के तीनों बेटे साकिब, नाजिम और जाकिर मोहल्ले में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मां भी लोगों के कपड़े प्रेस कर परिवार के पालन पोषण में सहयोग देती थी। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन साकिब और जाकिर का मां से झगड़ा होता था। अब तक की छानबीन में पता चला है कि बुधवार को भी मां-बेटे में लड़ाई हुई थी। गृह क्लेश के तंग आकर वृद्घा यह कहकर घर से निकल गई थी कि मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद उसका शव खेत किनारे मिला था। उसके गले में नाड़ा पड़ा था जिससे उसका गला घोंटा गया था। इस मामले में पुलिस ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाए हैं। कई और लोगों से पूछताछ की है। शक की सुईं दो बेटों की ओर गई तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। लेकिन पुलिस का दावा है कि महिला के बेटों के खिलाफ उसके खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।