{"_id":"5f6d033c8ebc3edfb00e9fca","slug":"crime-jpnagar-news-mbd3637800117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम से मिलने गई छेड़खानी पीड़िता, वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम से मिलने गई छेड़खानी पीड़िता, वापस लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डिलारी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो एक छेड़खानी पीड़िता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने अमरोहा पहुंच गई। लेकिन, यहां पुलिस ने रोक लिया। उसकी समस्या सुनी और उसे वापस भेज दिया। इस बीच पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस से भी बात की। जिसमें सामने आया कि छेड़खानी का आरोपी होमगार्ड है। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है और दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है।
मुरादाबाद जनपद के डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 20 सितंबर को दोनों पक्षों के झगड़ा हो गया था। डायल 112 पुलिस पीड़िता के पिता को उठाकर थाने ले गई। इसके बाद आरोपी होमगार्ड ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई की। उसके साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। थानाध्यक्ष पीड़िता के पिता को धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। अब पिता कोरोना पॉजिटिव है, जो 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अपनी मां और फूफा के साथ डिप्टी सीएम से मिलने अमरोहा पहुंची। लेकिन, यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही पीड़ित परिवार को वापस भेज दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ मायूस होकर घर लौट गई। पीड़िता के मुताबिक बुधवार को वह कप्तान से मिलने गई थी तो वह मौजूद पीआरओ ने भगा दिया था। पुलिस जमीन का विवाद तो बताती है, लेकिन जो उसके साथ घटना घटी है उस पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।