फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

कारोबारी की जेब से 3 हजार रुपये चुराए, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime,amroha
अमरोहा। बैंक में रुपये जमा करने गए कारोबारी की जेब से दो युवकों ने तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित कारोबारी ने अन्य लोगों की मदद से बैंक के बाहर आकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौक में दिवंगत बाबू राम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे राजेश आर्य का खाता नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा मोहल्ला जट बाजार में है। आरोप के मुताबिक राजेश आर्य सोमवार दोपहर 12 बजे अपने साथी अतुल कुमार के साथ बैंक में रुपये जमा करने के लिए गए थे। इस दौरान राजेश आर्य लाइन में लगे हुए थे। तभी अचानक उनकी जेब से 3 हजार रुपये चोरी हो गए। जेब में रखा आधार कार्ड भी गायब था। घटना से कारोबारी राजेश आर्य के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत दर्ज करा कर सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए। जिस में सामने आया कि उनके पीछे खड़े दो युवकों ने रुपये चुराए है।
विज्ञापन

तभी दौड़कर राजेश बैंक के बाहर आए और अन्य लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम फैज और इम्तियाज उर्फ जयसूर्या निवासी मोहल्ला कुरैशी बताया। दोनों की जेब से चोरी किए गए 1500-1500 रुपये और आधार कार्ड बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि राजेश आर्य की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed