{"_id":"62f291326e42826aab49fa21","slug":"crime-amroha-jpnagar-news-mbd4373504191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वार्ड ब्वाय के घर से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े वार्ड ब्वाय के घर से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दिनदहाड़े वार्ड ब्वाय के मकान का ताला तोड़कर चोर रुपये व हजारों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
घटना देहात थाना क्षेत्र के जोया रोड स्थित अमरोहा ग्रीन कालोनी के सामने नई कालोनी की है। यहां वार्ड ब्वाय पंकज भटनागर का मकान है। वह अकेले रहते हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मुन्नी देवी अस्पताल में है। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे वह मकान में ताला लगाकर बाजार से सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान एक चोर ने उनके मकान के ताले तोड़ लिए। अंदर जाकर 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी ले गए।
पंकज भटनागर लगभग सवा दस बजे घर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। घर पर लगे सीसीटीवी के तार भी कटे हुए थे। लेकिन, फिर भी चोर ताले तोड़ता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। पंकज ने बताया कि लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी गया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।