फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

बेटी की ससुराल में पिटाई से घायल पिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha
मंडी धनौरा। बेटी का हालचाल जानने उसके ससुराल आए पिता की ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घबराए ससुराल पक्ष के लोग शव को बेटी के मायके ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में घातक चोट लगना बताया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर दामाद, दामाद के छोटे भाई व समधी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चुचैला कलां गांव निवासी संदीप पुत्र राजेश की शादी मुजफ्फरनगर के थाना छपार के सिसौना गांव निवासी दलजीत की पुत्री आरती के साथ हुई थी। दलजीत गुरुग्राम में ताले-चाबी का काम करते थे। पांच अगस्त को वह अपनी बेटी का हालचाल जानने के लिए चुचैला कलां गांव आए थे। उनके बड़े भाई बलविंदर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उनका भाई दलजीत बेटी की ससुराल चुचैला कलां गया था। वहां उसका बेटी के ससुरालियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुरालियों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। ससुरालियों ने उनका उपचार भी कराया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दलजीत की मौत होने पर ससुराल पक्ष के लोग शव उनके घर ले गए। बीमारी की वजह से दलजीत की मौत होने की बात बताई। चोट के निशान देखने पर शक हुआ। इस पर शव का मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में घातक चोट आना बताया गया है। इसके बाद परिजन शव लेकर बेटी की ससुराल गए और दामाद संदीप, ससुर राजेश व देवर विट्टू को पकड़कर छपार थाना पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि बलविंदर की तहरीर पर तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed