फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime alchohol

साहब! गांव में अवैध रूप से बनती है कच्ची शराब, इसे बंद करवाइए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime alchohol
हसनपुर कोतवाली में अवैध शराब की शिकायत करतीं बाईखेड़ा की महिलाएं। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा की महिलाएं एकत्र होकर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कहा कि साहब गांव में अवैध रूप से कई घरों में कच्ची शराब बनाने का काम किया जाता है। लगभग हर घर के मुखिया शराब पीकर औरतों को मारते पीटते हैं। कोई काम का नहीं करते। शराब की वजह से जीना दुश्वार हो गया है। अवैध रूप से बनाई जा रही शराब बंद कराई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बाईखेड़ा निवासी यशोदा, दीपा, धनवती, सुमन देवी, संतोष देवी, रूपा देवी, भगवती, चंद्रकला देवी और सुनीता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचीं। सामने कुर्सी पर बैठे मिले एसएसआई वेद सिंह से कहा कि साहब हम बहुत परेशान हैं। गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का काम किया जा रहा है। कई घरों में कच्ची शराब तैयार की जाती है। हर घर का मुखिया और जवान होते बच्चे शराब की जद में जा रहे हैं। बिना कामकाज किए घर की कोई न कोई वस्तु बेचकर शराब पीते हैं और फिर घर की महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। ऐसी परेशानी से हमें बचाया जाए। गांव में बनाई जा रही अवैध शराब को बंद कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएसआई वेद सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पुलिस की टीम गांव में जाएगी और छापामार कार्रवाई कर कच्ची शराब जप्त की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed