फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Dhyoti team won the title of Dhyoti Premier League

क्रिकेट : ढयोटी की टीम ने जीता ढयोटी प्रीमियर लीग का खिताब

Thu, 26 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Dhyoti team won the title of Dhyoti Premier League
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव ढयोटी में चल रही ढयोटी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला ढयोटी और इकौंदा की टीम के बीच खेला गया। इसमें ढयोटी की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को गांव के पूर्व प्रधान ने ट्राॅफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इकौंदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इकौंदा की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर खिलाड़ी 25 रनों पर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को सहारा दिया, लेकिन पूरी टीम निर्धारित 12 ओवर में 107 रन ही बना सकी और आउट हो गई। इकौंदा की ओर से सर्वाधिक 25 रन जीशान ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढयोटी की टीम ने मात्र सात ओवर में तीन विकेट खोकर मैच में जीत दर्ज की। शिवम ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उसके मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विजेता टीम के कप्तान को पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने ट्राफी व नकद धनराशि प्रदान की। इस मौके पर नमन अग्रवाल, बिलाल, वीरपाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed