{"_id":"614cd58a8ebc3e097d7e1a2b","slug":"cracks-in-the-roof-of-panchayat-bhawan-report-summoned-from-bdo-jpnagar-news-mbd403732411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन की छत में पड़ीं दरारें, बीडीओ से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन की छत में पड़ीं दरारें, बीडीओ से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
गंगेश्वरी के पशुआ नंगला गांव में पंचायत भवन का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पंचायत भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गंगेश्वरी ब्लॉक के पशुआ नंगला गांव में पंचायत भवन की शटरिंग खुली नहीं है, जबकि छत में दरारें आ गई हैं। इसके बाद सीमेंट की घोल से छिपाने की कोशिश की गई है। गांववालों ने सीडीओ को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ को मौके पर भेजा। बीडीओ ने दरार को देख कर सवाल किया। पंचायत भवन के निर्माण में गोलमाल की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
गंगेश्वरी ब्लॉक के पशुआ नंगला गांव में पंचायत भवन बनाया जा रहा है। इस पर 18 लाख रुपये की लागत आनी है। हालांकि निर्माण में जमकर मानक की अनदेखी की जा रही है। इसकी छत की ढलाई कुछ दिन पहले हुई है। अभी उसकी शटरिंग खुली नहीं है। हालांकि इस बीच छत में दरारे आ गई हैं। गांव के लोगों ने गुरुवार को सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल को फोन पर जानकारी दी। उन्होंने बीडीओ को मौके पर भेजा। यहां पर उन्होंने छत की हालत देख कर जानकारी दी। छत में दरार और सीमेंट के घोल से छिपाने की कोशिश करने पर पंचायत सचिव से सवाल किया। हालांकि वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उन्होंने बिल्डिंग का जायजा लिया। मानक विहीन निर्माण सामग्री के प्रयुक्त होने के बारे में जानकारी मिली।
पशुआ नंगला गांव के लोगों ने निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत में दरार आने की शिकायत की है। बीडीओ को जांच के लिए भेजा है। प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गई है।
चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ