फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple murder case: Police shocking revelation, Munesh had hanged himself after killing his wife

दंपती हत्याकांड़: पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूला था मुनेश

Fri, 10 May 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 12:13 PM IST
सार

हसनपुर में दंपती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली थी। गुमराह करने के लिए उसने झूठी सूचना दी थी। 

विज्ञापन
Couple murder case: Police shocking revelation, Munesh had hanged himself after killing his wife
Amroha couple murder case - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक में दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी प्रवेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद मुनेश ने खुद ही फंदे पर लटक कर जान दी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर इसका दावा किया है। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए मुनेश ने झूठी कॉल की थी।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव के निवासी मुनेश सिंह अपनी पत्नी प्रवेश और छह साल की बेटी दिवांशी के साथ मंगलवार की दोपहर बाइक से सैदनगली थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर खादर गांव में अपनी बहन के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वह शाम साढ़े पांच बजे अपने गांव के लिए निकल गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। बुधवार की सुबह दोनों के शव गांव के ही खेत में मिले। खेत में फसल की रखवाली के लिए बनाए गए मचान से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे मुनेश का शव लटका हुआ था।

वहां से लगभग दस मीटर की दूरी पर प्रवेश का शव मिला। उसके गले पर निशान थे और कपड़े अस्त व्यस्त थे। प्रवेश के शव के आसपास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली। सूचना मिलने पर एएसपी राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। मुनेश के पिता भगवत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जबकि बाद में मृतक मुनेश के साढू समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवेश की गला दबाकर हत्या किए जाने और मुनेश की फंदे पर लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर स्पष्ट हो गया है कि प्रवेश की हत्या उसके पति मुनेश ने ही की थी।


इसके बाद मुनेश ने भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। मुनेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए डायल 112 पर कॉल की थी। यह भी स्पष्ट हो गया है कि डायल 112 पर कॉल करने से पहले मुनेश अपनी पत्नी प्रवेश की हत्या कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed