फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Counting of votes will be done under the supervision of paramilitary forces

Amroha News: अर्धसैनिक बल की देखरेख में होगी मतगणना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done under the supervision of paramilitary forces
अमरोहा। मंडी समिति में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार मतगणना सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स निगरानी में होगी। डीएम-एसपी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। जबकि, सोशल मीडिया निगरानी के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर मंडी समिति परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम के जरिए ही मतगणना समेत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस- प्रशासनिक अधिकारी लेते रहेंगे। फेसबुक, एक्स, कू, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की निगरानी कराई जा रही है। आपत्तिजनक और भ्रामक मैसेज पर सॉफ्टवेयर्स की मदद से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए हाथ से एक कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। जबकि एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा 4 सीओ, 38 इंस्पेक्टर, 80 दरोगा, 850 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज
चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जीत के लिए हर कोई दुआ और आशीर्वाद हासिल करने में जुटा रहा। जनता ने किस प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की है। सांसद कौन चुना जाएगा। इसके लिए इंतजार की घड़ी पूरी होने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो दोपहर के बाद कौन सांसद चुना जा रहा है। इसकी तस्वीर साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed