{"_id":"5e7508e88ebc3e76b14a38a7","slug":"corona-virus-fear-mask-black-marketing-start-jpnagar-news-mbd343846755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से मास्क बनाने की सूचना पर जैकेट कारखानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से मास्क बनाने की सूचना पर जैकेट कारखानों पर छापा
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात के जैकेट कारखानों में अवैध रूप से मास्क तैयार करने की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को छापा मारा। दो कारखानों को चेक किया। साथ ही कारखाना मालिकों को अवैध रूप से मास्क तैयार करने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी है। तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के चलते जैकेट और मेडिकल संचालकों में खलबली मची रही।
जनपद के मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सेनेटाइजर दाम से अधिक बिक्री की रोकथाम और नौगांवा सादात में अवैध रूप से मास्क का तैयार कर विक्रय किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसे गंभीरत से लेकर जिला औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को मैसर्स एफएन गारमेंट्स और मैसर्स आकाश हैंडलूम फैक्ट्री पर छापा मारा। कारखानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कारखानों में अवैध रूप से मास्क निर्माण कर बिक्री का कार्य होता नहीं पाया गया। औषधि निरीक्षक ने जैकेट कारोबारियों को अवैध रूप से मास्क निर्माण कर बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट गुप्ता मेडिकल स्टोर, अग्रवाल मेडिकल ऐजेंसी मोहल्ला कोट और दीपक ड्रग हाउस पक्का बाग बिजनौर रोड का निरीक्षण किया। गुणवत्ता वाले मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्तायुक्त मास्क और सेनेटाइजर को निर्धारित मूल्य से अधिक पर और अधिक मात्रा में न बेचें। जिससे मास्क और सेनेटाइजर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध हो सकें। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर को बिल से ही क्रय-विक्रय करने को कहा।