फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

75 सैंपल की रिपोर्ट आई, धनौरा सीएचसी में कार्यरत आशा पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत चल रही 75 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें धनौरा सीएचसी में कार्यरत आशा संक्रमित पाई गई है। लगातार कोरोना संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों ने आशा के चार से बेटे सहित परिवार के सत्रह लोगों सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। जिले में टोटल मरीजों की संख्या 108 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए शनिवार तक 4074 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3781 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 3682 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि जिले के 108 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 75 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक आशा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब 293 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि 30 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 28 मरीजों का इलाज रजबपुर के वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज में चल रहा है। जबकि दो मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है। स्वास्थ्य टीम ने आशा के चार साल के बेटे सहित परिवार के 17 सदस्यों के सैंपल लिए हैं। परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। आशा के मुताबिक उसके पीछे चार दिन पहले जाड़ा-बुखार आया था। इस दौरान उनके दवा ले ली। इसके बाद खांसी की शिकायत होने पर टेस्ट कराया था। आशा गांव में दिल्ली और गैर राज्यों से आने वाले लोगों के घर उनका लेखाजोखा लेने जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed