फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

एक दिन पहले नामकरण संस्कार की दावत, दूसरे दिन 13 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona positive
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बच्चे के नामकरण की दावत थी, जिसमें आस पड़ोस के कई लोग शामिल हुए थे। क्षेत्र के बाहर से भी एक युवक शामिल हुआ था। बाहरी युवक के आने की जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दावत में शामिल लोगों का एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई तो दो परिवारों के 13 सदस्य संक्रमित मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। विभाग ने पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। संक्रमितों को आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। इस गांव में पहले भी काफी कोरोना संक्रमित रोगी पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोहल्ले को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को भी गांव में कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। एंटीजन रैपिड किट से जांच होने पर कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को गांव में एक बच्चे का नामकरण संस्कार था। आसपास के लोगों के साथ एक बाहर से आया युवक भी दावत में शामिल हुआ था। स्वास्थ्य विभाग को युवक के बाहर से आने व नामकरण संस्कार की दावत में लोगों के जुटने की जानकारी मिली तो गुरुवार को एंटीजन किट से जांच कराई गई। जांच में दो परिवार के 13 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई। इसमें एक परिवार के 11 व दूसरे परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि सभी को आइसोलेट किए जाने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना था कि गांव में और भी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि इस गांव में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित रोगी पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed