{"_id":"5f6d03f18ebc3ed9c5778a64","slug":"corona-jpnagar-news-mbd363780140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की कोरोना से मौत, डॉक्टर दंपती सहित 27 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की कोरोना से मौत, डॉक्टर दंपती सहित 27 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण के मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मौत हो गई। जबकि नगर पालिका चेयरमैन का बेटा और सरकारी डॉक्टर दंपती और निजी चिकित्सक सहित 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2529 पहुंच गई है जबकि 245 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 27 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा है।
गुरुवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 153 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 लोग संक्रमित निकले। जबकि 143 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1263 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 17 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में नगर पालिका चेयरमैन का बेटा, सरकारी डॉक्टर दंपती और निजी चिकित्सक शामिल है। वहीं सत्रह सितंबर को सड़क हादसे में घायल 48 वर्षीय अधेड़ को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को उनकी मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में गांव में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिलेभर में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2529 पहुंच गई है कुल 245 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 102905 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1044 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 27 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।