फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

फैक्ट्री कर्मचारी और बुजुर्ग महिला सहित 17 कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा में रविवार को लॉकडाउन के चलते बंद पड़ा बाजार। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जोया का फैक्ट्री कर्मचारी, दो साल की मासूम और बुजुर्ग महिला सहित 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1893 हो गई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 315 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी लैब में सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत चल रही है। रविवार को कोई रिपोर्ट अमरोहा नहीं पहुंची है। ऐसे में जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 912 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि दो लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में जोया का फैक्टरी कर्मचारी, धनौरा में दो साल की मासूम बच्ची और 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि रविवार को जिलेभर में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1893 हो गई है। कुल 315 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 75690 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1316 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed