{"_id":"60a5682b8ebc3efbd250f94f","slug":"corona-investigated-in-the-village-after-the-death-of-a-black-fungus-victim-gajraula-news-mbd3895185169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की मौत के बाद गांव में हुई कोरोना की जांच,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की मौत के बाद गांव में हुई कोरोना की जांच,
विज्ञापन
गजरौला। ब्लाक के गांव बावनपुरा माफी में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की मौत के बाद सोई नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजी। ग्रामीणों की कोरोना की जांच कराई गई। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई। हालांकि विभाग का दावा है कि गांव में कोई भी शख्स कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं नगर के मोहल्ला मायापुरी और एसबीआई की शाखा में भी टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बुधवार को ब्लाक के गांव बावनपुरा माफी निवासी ठेकेदार रणवीर सिंह की पत्नी जागेश देवी (52) की मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को हुई मौत की खबर मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य महकमे को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। गांव में टीम भेजी गई। टीम ने गांव के कई बच्चों, बड़ों, महिलाओं और पुरुषों का चेकअप किया। कई ग्रामीणों की कोरोना जांच भी की लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं नगर के मोहल्ला मायापुरी और एसबीआई की शाखा में भी टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव बावनपुरा माफी में कोई भी ग्रामीण कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं मोहल्ला मायापुरी में बुखार पीड़ितों को दवा वितरित की गई।
सलेमपुरगोसाईं में पीएचसी और गांव में घूमीं टीमें
गजरौला। ब्लाक के गांव सलेमपुर गोसाईं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पीएचसी इंचार्ज डा. प्रियंका दुबे ने बताया कि गांव में आशा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके अलावा पीएचसी में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश के सभी पीएचसी पर ओपीडी बंद है। यहां तैनात स्टाफ को सीएचसी अथवा जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। इस कारण गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।