फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona hospital of 32 beds to be built in district hospital, exercise intensified

जिला अस्पताल में बनेगा 32 बेड का कोरोना अस्पताल, कवायद तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona hospital of 32 beds to be built in district hospital, exercise intensified
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए गैर जनपदों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। रजबपुर के वेंकटेश्वर और मुरादाबाद के टीएमयू में मरीजों को भर्ती कराने की जरूरत नहीं होगी। अब जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के पीछे 32 बेड का कोरोना अस्पताल का निर्माण होगा। इसके लिए लखनऊ की टीम ने जमीन का सर्वे कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक का दावा है कि शासन स्तर से जल्द की
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस समय भी जिले में कोरोना के एक केस सक्रिय चल रहा है। अप्रैल से लेकर अब तक चौदह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए शासन ने जिले में 32 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की कवायद शुरू की है। दो दिन पहले पहले लखनऊ से आई टीम जिला अस्पताल में उपलब्ध जगह का सर्वे कर चुकी है। आइसोलेशन वार्ड के पास की जगह वार्ड के लिए चयनित की गई है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर से अब तक किसी मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि शासन ने जिला अस्पताल के भवन से अलग कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय इसलिए लिया है कि जिला अस्पताल में आने वाले अन्य बीमारी के मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से जिला अस्पताल में 32 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। लखनऊ से टीम आकर जगह का सर्वे कर चुकी है। शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। अस्पताल का प्रयोग कोरोना के मरीजों के लिए किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसे आईसीयू के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।- डॉ चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed