{"_id":"5e73a7518ebc3e75e205f2a3","slug":"corona-effect-all-dipartments-ready-jpnagar-news-mbd343725518","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हाहाकार, लड़ने को महकमा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हाहाकार, लड़ने को महकमा तैयार
विज्ञापन
अमरेहा पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को कोरोना जागरूकता पेपर वांटे आरआई लाइन।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। इस संक्रामक बीमारी से लड़ने को हर विभाग अपने स्तर से तैयारी जुटा है। गुरुवार को कई दफ्तरों को सेनेटाइज किया गया। वहीं कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। इस लड़ाई से जोड़ने के लिए पुलिस कर्मियों को भी जागरूक किया गया। उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। कृषि विभाग ने सभी खाद विक्रेताओं को अपनी दुकान पर सेनेटाइजर रखने के निदेश दिए हैं। पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले किसानों को सेनेटाइजर इस्तेमाल करने को कहा गया है। वहीं इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली सर्विलांस यूनिट से टीबी कर्मचारियों को जोड़ दिया गया है। इसके अलावा जिले में जागरूकता के लिए एलईडी वैन रवाना कर दिया गया है। डीएम ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। दूसरी किसान संगठनों ने भी अपनी पंचायतें और बैठकें स्थिगित कर दिया है।
हाथ धोकर पीओएस मशीन पर किसान लगाएंगे अंगूठा
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय उप्र उर्वरक अनुभाग ने खाद की दुकानों पर सेनेटाइजर रखने के निर्देश दिए हैं। जहां खाद खरीद के लिए पहुंचने वाले किसान पहले सेनेटाइजर का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद पीओएस मशीन पर अंगूठे लगवाए जाएंगे। तब जाकर उन्हें खाद्य पदार्थ दिए जाएंगे। सभी उर्वरक विक्रेताओं को खुद अपनी दुकान पर सेनेटाइजर उपलब्ध कराएंगे। सेनेटाइजर उपलब्ध न होने की दशा में साबुन से हाथ धोने के बाद किसानों के अंगूठे पीएसओ मशीन पर लगवाया जाएगा।
टीबी स्टाफ सर्विलांस यूनिट से अटैच
कोरोना को लेकर लगातार बढ़ रहे काम के दबाव को देखते हुए जिले की सर्विलांस यूनिट को और मजबूत किया गया है। टीबी के स्टाफ को सर्विलांस यूनिट से अटैच कर दिया गया है। अब टीबी के करीब पचीस कर्मचारी सर्विलांस यूनिट से जुड़ गए हैं। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में टीटीओ ऑफिस में एक संयुक्त मीटिंग हुई। डिस्टिक एपिडेमियोलाजिस्ट डॉ. जावेद सिद्दीक ने टीबी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
तहसील और नगर पालिका में सेनिटाइजेशन, जागरूक किया
कोरोना से नागरिकों को बचाने के लिए सरकारी विभागों ने पहल की है। तहसील और नगर पालिका में सेनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा राहगीरों को जागरूक किया। उनके हाथों की धुलाई कराया। लोगों से सफाई अपनाने की अपील की। एसडीएम सदर विवेक यादव ने गुरुवार को कार्यालय परिसर और आस पास इलाके में सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके तहत तहसील परिसर के सभी कार्यालयों में छिड़काव हुआ। इसके अलावा अधिवक्ताओं के बैठने की जगहों की सफाई हुई। वहीं ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कोट इलाके में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इसके अलावा कर्मचारियों ने राहगीरों से सफाई अपनाने की अपील की।
टिशू पेपर का इस्तेमाल करें, विटामिन सी का प्रयोग अधिक
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि घबराए नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। बीमारी का फैलाव संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने पर होता है। ऐसे में टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। कलक्ट्रेट सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के बैठक को संबोधित कर रहे थे। भीड़ वाली जगह पर एक मीटर की दूरी बनाए रखें। पूरी नींद लें। इसके साथ ही विटामिन सी का अधिक इस्तेमाल करें।
वैंकटेश्वरा हास्पिटल का जायजा लिया
रजबपुरा। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने गुरुवार को एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के साथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (विम्स) का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। आइसोलेशन यूनिट का निरीक्षण किया। सीएमओ और उनकी टीम ने जनपद में इस महामारी को लेकर चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के लिए वेंकेटेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरी और प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी को सम्मानित किया।
पुलिसकर्मियों को भी किया गया तैयार
कोरोना को लेकर पुलिस लाइन में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। डेमो कर हैंडवाश के बारे में बताया गया। कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैयार किया गया। सर्विलांस प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जागरूकता के जरिए कोरोना से बचा सकता है। इस दौरान डीएम उमेश मिश्र, एसपी डॉ. विपिन ताडा, डॉ. जावेद सिद्दीकी, डॉ. मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।
कोरोना वायरस लेकर भाकियू की पंचायत स्थगित
ढबारसी/रजबपुर। भाकियू के तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने बताया कि हर माह की 20 तारीख को आदमपुर के शिव मंदिर परिसर में होने वाली मासिक पंचायत कोरोना के चलते स्थगित कर दिया है। वहीं भाकिूय असली के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि 20 मार्च को हसनपुर चीनी मिल पर होने वाली पंचायत को स्थागित किया गया। कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल किसानों की समस्याओं को लेकर 20 मार्च को एसडीएम हसनपुर से वार्ता करेगा।

अमरोहा तहसील में वकीलों के चेंबर को सैनिटाइजर करते नगर पालिका कर्मी।- फोटो : JPNAGAR