फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Consumers blocked the Gajraula road after not getting gas.

Amroha News: गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने गजरौला मार्ग पर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Consumers blocked the Gajraula road after not getting gas.
बछरायूं। गैस नहीं मिलने पर इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने हफीज रोड चौराहे के पास गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। उपभोक्ताओं के अनुसार वह तीन दिन से लगातार एजेंसी पर आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

खाड़ी देशों में युद्ध के कारण गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। लोग अपना सिलिंडर लेने के लिए रोजाना इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम व कार्यालय पर जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए कार्यालय पहुंचे। दोपहर तक लाइन में लगने के बाद उनको जानकारी दी गई कि गैस नहीं आने की वजह से आज भी सिलिंडर नहीं मिल पाएंगे। यह जानकारी मिलने पर उपभोक्ता भड़क गए। वग इकट्ठे होकर गजरौला मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम लगने पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने एजेंसी पर जानकारी कर उपभोक्ताओं को बताया कि ऊपर से ही गैस नहीं आई है। पुलिस ने उनको शांत कर जाम खुलवाया। मौके पर आसिफ, फरजाना, समरपाल, महेंद्र, आबिद आदि मौजूद थे। वही इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर की आपूर्ति दूसरी गैस एजेंसियों की तुलना में कम हो रही है। इंडेन गैस एजेंसी पर बीते बुधवार को चार दिन बाद आपूर्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed