फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of three cow sheds stuck

Amroha News: दूसरी किस्त न मिलने से अटका तीन गोशालाओं का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of three cow sheds stuck
अमरोहा। दूसरी किस्त के अभाव में तीन गोशालाओं का निर्माण अटक गया है। करीब छह माह पहले तीनों गोशालाओं के निर्माण का काम शुरू किया गया था। यूपी कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) द्वारा तीनों गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन




गोसंरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में तीन गोशालाओं का निर्माण कराया रहा है। बीते साल सितंबर माह में रहमापुर माफी, मउमयचक एवं चंदनपुर कोटा गोशाला के निर्माण की शुरुआत की गई थी। प्रत्येक गोशाला के निर्माण के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपये की राशि खर्च की जानी थी। शासन द्वारा पहली किस्त के रूप में तीनों गोशालाओं के निर्माण के लिए 80-80 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। जोकि कार्यदायी संस्था द्वारा खर्च कर दी गई है। लेकिन इसके बाद शासन द्वारा दूसरी किस्त कार्यदायी संस्था को जारी नहीं किए जाने से काम अधर में लटक गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा उपभोग प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद भी किस्त जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि गोशालाओं के निर्माण के लिए दूसरी किस्त के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। जल्द ही दूसरी किस्त प्राप्त होने के बाद गोशालाओं का रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



गोशालाओं के निर्माण से संरक्षित हो सकेंगे छुट्टा गोवंश



तीनों गोशालाओं के निर्माण से छुट्टा गोवंशों के संरक्षण में राहत मिल सकेगी। जिले में फिलहाल लगभग 19 गोशालाओं में लगभग पांच हजार से अधिक गोवंशों को संरक्षित किया गया है। तीन गोशालाओं के निर्माण का काम पूरा होने के बाद गोवंशों के सरंक्षित करने में राहत मिल सकेगी। प्रत्येक गोशाला में करीब 250 से 300 गोवंश संरक्षित हो सकेंगे।


------
डीडीओ और सीवीओ ने किया गुरेठा स्थित नंदी विहार का निरीक्षण

जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशीराम ने गुरेठा स्थित वृहद नंदी विहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालक को साफ-सफाई रखने एवं गोवंशों के लिए भूसे का प्रबंध करने के निर्देश दिए।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed