फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of 29 kilometers of roads in rural areas will begin soon.

Amroha News: ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा 29 किलोमीटर सड़कों का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Construction of 29 kilometers of roads in rural areas will begin soon.
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में करीब 29 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले जिले से सड़क निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिनके लिए 10.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

योजना के प्रथम चरण में 40 लाख रुपये से कम लागत वाली सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद अन्य स्वीकृत परियोजनाओं पर कार्य शुरू होगा। योजना पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित वार्ष्णेय ने बताया कि सभी सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 29 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed