{"_id":"65d904131cb92e089d010bd4","slug":"congresss-bharat-joda-nyay-yatra-will-reach-amroha-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114356-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में आज अमरोहा पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में आज अमरोहा पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज अमरोहा पहुंचेगी। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पहुंचने वाली इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं। करीब दो घंटे तक अमरोहा में रहने के बाद यात्रा गजरौला की और रवाना हो जाएगी।
सपा और कांग्रेस के गठबंधन में अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते आई है। अब चुनाव को लेकर भी दावेदारियों का जोर शुरू हो चुका है। इसी बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अमरोहा पहुंच रही है। मुरादाबाद की और से अमरोहा पहुंचने वाली यह यात्रा करीब दो घंटे तक जिले में रहेगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। करीब 11 बजे यह यात्रा कैलसा रोड से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेगी। यहां के मुख्य मार्गों से होते हुए गजरौला की और प्रस्थान करेगी।
शुक्रवार को यात्रा के सफल आयोजन को लेकर कांग्रेसी तैयारियों में जुटे रहे। यात्रा में कांग्रेस की और से टिकट के दावेदार भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। सपा के साथ गठबंधन का एलान होने के बाद कांग्रेस में टिकट के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा एतिहासिक होगी।
विज्ञापन
-- --