फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress party road show

ठंडे पड़े कांग्रेसियों में जोश भर गए राहुल गांधी

Tue, 04 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 04 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
congress party road show
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
 25 दिन पहले देवरिया से शुरू की गई किसान रथयात्रा लेकर अमरोहा पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो से कांग्रेसियों में जोश भर गए। जिले के बार्डर चौधरपुर ले लेकर गजरौला तक कांग्रेसियों ने पलक पावड़े बिछाकर उनका इस्तकबाल किया। शहर में 2.30 बजे सुमंगलम बैंक्वेट हाल से शुरू हुआ उनका रोड शो 3.50 बजे जेएस हिंदू इंटर कालेज जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे चौधरपुर में जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। अलीगढ़ मंडल के कैंपेन प्रभारी हसन आरिफ, डॉ. कमलेश सिंह., ओमकार सिंह कटारिया, मोमराज पंवार, नईमुल हसन, मो. तारिक, जयपाल सिंह, जिशान पाशा, वीरपाल भाटी रहे।
विज्ञापन


चौधरपुर से का काफिला दोपहर दो बजे जोया पहुंचा। यहां खुशतर मिर्जा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाइकों के साथ यूथ कांग्रेस के सदस्य उनके साथ काफिले में शामिल हो गए। इस मौके पर असलम मंसूरी, इकबाल खां, हाजी शब्बीर, सजूरुल इ्लाम, मोहनीश, मनप्रीत सिंह, अनस चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.25 बजे जोया से अमरोहा के सुमंगलम बैंक्वेट हाल पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, सिराजउद्दीन हाशमी, खुर्शीद अनवर, सलीम खां, निराले अंसारी, सुभाष पोसवाल, शहजाद खां, शाहिद सैफी, अली इमाम रिजवी आदि ने स्वागत किया। बस से उतरकर राहुल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद रोड शो की शुरूआत की गई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed